| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

अजीमनगर थाने में एसपी का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रामपुर। जनपद रामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को थाना अजीमनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने में रखे गए विभिन्न अभिलेखों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।


पुलिस अधीक्षक ने त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, फ्लाई शीट सहित अन्य अभिलेखों के रखरखाव, उनमें दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों और साफ-सफाई की स्थिति को चेक किया।


इसके साथ ही थाना परिसर में बने कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, हवालात, भोजनालय, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल का भी निरीक्षण किया गया। विभिन्न पोर्टल पर की जाने वाली फीडिंग की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।

न्यूज़ ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24, रामपुर


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज